ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

Voter Adhikar Yatra: आरा में राहुल गांधी की यात्रा का भारी विरोध, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का भोजपुर में भारी विरोध हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया और नारेबाजी की.

Voter Adhikar Yatra
राहुल गांधी का विरोध
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Voter Adhikar Yatra: भोजपुर के आरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। जैसी ही रोड शो आरा शहर में घुसा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और राहुल गांधी को काला कपड़ा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आय़ोग द्वारा राज्य में कराए गए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ महागठबंधन के नेता वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हैं।


इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक के दूसरे प्रदेशों के नेता भी शामिल हो रहे हैं और चुनाव आयोग के फैसले का विरोध जता रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग से मिलीभगत कर बीजेपी गरीबों का वोट काटने की साजिश रच रही है और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। इसी के विरोध में महागठबंधन के नेता बिहार के जिलों में घूम-घूमकर रोडशो कर रहे हैं।


शनिवार को जैसे ही महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आरा शहर में पहुंची, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साथ वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और जमकर हंगामा किया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता