ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरती

Bihar Politics: ‘दोनों मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं’ जीतनराम मांझी का राहुल-तेजस्वी पर तीखा हमला

Bihar Politics: पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का समापन हुआ। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तीखा हमला करते हुए यात्रा को निरर्थक बताया और कई चुनावी वादे किए।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन हो रहा है। यात्रा को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यात्रा को निरर्थक बताते हुए राहुल और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला।


रविवार को पटना के टाउन हॉल में आयोजित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की जनसमर्थन सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि राहुल-तेजस्वी की यह यात्रा केवल दिखावा है। दोनों मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद कोई इनकी सुध नहीं लेगा।


मांझी ने राहुल और तेजस्वी द्वारा मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस प्रकार की भाषा लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी को हवा-हवाई करार देते हुए उसकी राजनीतिक प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाए।


सभा के दौरान मांझी ने कई लोकलुभावन घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी के 20 से 30 विधायक विधानसभा में पहुंचते हैं, तो वे गरीबों की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने वादा किया कि अगर पार्टी को पर्याप्त समर्थन मिला, तो राज्य के 13 लाख भूमिहीनों को सवा-सवा एकड़ ज़मीन घर और खेती के लिए दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने हर पांच व्यक्ति पर एक ट्रैक्टर देने की भी घोषणा की।


मांझी ने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव में लालच और शराब जैसे प्रलोभनों से दूर रहकर अपने और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सही ठहराते हुए आरोप लगाया कि महागठबंधन हार के डर से लोगों को गुमराह कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता