ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

वोटिंग से पहले माता के दरबार में प्रधानमंत्री मोदी, मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

DESK: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 7 नवंबर पहले चरण की वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले पीएम मोदी रविवार को माता के दरबार में पहुंचे और मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूज

वोटिंग से पहले माता के दरबार में प्रधानमंत्री मोदी, मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 7 नवंबर पहले चरण की वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले पीएम मोदी रविवार को माता के दरबार में पहुंचे और मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना की। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मद्देनजर पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। वे डोंगरगढ़ पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री मोदी चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से भी मुलाकात करेंगे। पहले चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


इसके बाद वे चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने जाएंगे, जहां कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। वहीं दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों की चरणों के परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इसके साथ ही चार अन्य राज्यों के भी चुनावी नतीजे सामने आएंगे।



टैग्स