ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

'वोट के लिए पिताजी का संस्कार भूल गए उद्धव ठाकरे ...', बोले गिरिराज सिंह ... मुस्लिम वोट के लिए बाला साहेब की कमाई मिट्टी में मिलाई

BEGUSARAI : विधानसभा चुनावों से पहले पुणे में एक रैली में शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि अमित शाह अहमद

'वोट के लिए पिताजी का संस्कार भूल गए उद्धव ठाकरे ...', बोले गिरिराज सिंह ... मुस्लिम वोट के लिए बाला साहेब की कमाई मिट्टी में मिलाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : विधानसभा चुनावों से पहले पुणे में एक रैली में शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि अमित शाह अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं और आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा। इसके बाद अब इस मामले में भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि जो अहमद बन गया हो या जो चोर हो गया हो उसे हर कोई चोर ही नजर आते हैं। वोट के खातिर अपने पिताजी का संस्कार जो भूल गया हो उनके बारे में क्या ही कहा जा सकता है। वह तो खुद अपनी पहचान अहमद के रूप बता रहे हैं। मुसलमान को वोट के लिए बाला साहेब ठाकरे के पूरी जिंदगी की कमाई मिट्टी में मिला दिया है। 


वहीं, राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि आज अयोध्या में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन इस पर विपक्ष बोलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। क्योंकि, इसका जो आरोपी है वह मुस्लिम है। इसलिए राहुल गांधी की जुबान बंद है। अखिलेश यादव का जुबान बंद, लालू यादव का जुबान बंद है। तेजस्वी यादव का जुबान बंद है। यह सारे टुकड़े-टुकड़े गैंग का जुबान बंद है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि जब भारत के सनातन पर चोट करना होता तो यह सब एकजुट होकर सनातन को तोड़ने में लग जाते हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वह किंगजॉन के भूमिका में रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी ओर खुले में मीट बेचने पर भी रोक लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता