ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

स्पीकर प्रेम कुमार ने ऑकलैंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, जयंती पर उनके विचारों को किया याद

Bihar News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान ऑकलैंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान ऑकलैंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। 



उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था। उनका 'एकात्म मानवदर्शन' भौतिकवाद और पूंजीवाद से परे मनुष्य, समाज और प्रकृति के बीच एक संतुलित व समग्र समन्वय की प्रेरणा देता है।



स्पीकर ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि राष्ट्र की सच्ची उन्नति तभी संभव है जब समाज के सबसे कमजोर और उपेक्षित व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचे। यही 'अंत्योदय' का मूल मंत्र है, जो आज देश की लोककल्याणकारी नीतियों की आधारशिला बन चुका है। 



उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें उनके विचारों को आत्मसात कर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। उनकी राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता