ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

विवेक ठाकुर को फोन खड़खड़ाते रहे बीजेपी नेता, बेचैनी में गेट पर टहलते रहे

PATNA : बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने समय पर नहीं पहुंचने पर खलबली मच गयी। बीजेपी नेता बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा सहित बीजेपी-जदयू नेता बीजेपी उम्मीदवार को फोन खड़खड़ात

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने समय पर नहीं पहुंचने पर खलबली मच गयी। बीजेपी नेता बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा सहित बीजेपी-जदयू  नेता बीजेपी उम्मीदवार को फोन खड़खड़ाते रहे।  लेकिन विवेक ठाकुर से बात नही हो पायी। सभी गेट पर खड़े होकर  उनका इंतजार करत रहे। उधर जदयू के दोनों उम्मीदवार अपना नामांकन करने बाद सीएम नीतीश के साथ बैठ कर उनका इंतजार करते रहें।


एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों का नामांकन कराने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने इंतजार करा दिया। नीतीश कुमार की मौजूदगी में एनडीए के सभी उम्मीदवारों को 11 बजे नामांकन करना था लेकिन विवेक ठाकुर समय पर नहीं पहुंचे आखिरकार जेडीयू के दोनों उम्मीदवारों ने विवेक ठाकुर के पहुंचे बगैर ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन 20 मिनट तक अन्य नेताओं के साथ विवेक ठाकुर के विधानसभा पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन राज्यसभा भेजे जाने की खुशी में विवेक ठाकुर समर्थकों के साथ इतने व्यस्त रहे कि वह तय समय पर विधानसभा नहीं पहुंचे। आखिरकार मुख्यमंत्री ने अपने उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने को कह दिया।


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जेडीयू के उम्मीदवार हरिवंश और रामनाथ ठाकुर ने निर्वाचित पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया इस दौरान बीजेपी के कई नेता बार-बार विवेक ठाकुर और उनके साथ मौजूद नेताओं को फोन मिलाते रहे लेकिन वह तय समय पर विधानसभा नहीं पहुंचे। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता