ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

विपक्षी एकता की मुहिम पर कुशवाहा का तंज, बोले- खत्म हो चुका है नीतीश का आधार.. सिर्फ मनोरंजन के लिए घूम रहे हैं

PATNA: बीजेपी के खिलाफ देशभर की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार ने आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से मु

विपक्षी एकता की मुहिम पर कुशवाहा का तंज, बोले- खत्म हो चुका है नीतीश का आधार.. सिर्फ मनोरंजन के लिए घूम रहे हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ देशभर की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार ने आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर 2024 में विपक्ष के एकजुट होने का दावा किया है। नीतीश के इस दौरे को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की इस मुहिम पर तंज कसा है। कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि जिसका अपना आधार खत्म हो चुका है उसका साथ कौन देगा, नीतीश केवल अपने मनोरंजन के लिए यहां-वहां घूम रहे हैं।


सीतामढ़ी में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुशवाहा ने नीतीश की मुहिम पर जोरदार हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार जो कुछ कर रहे हैं सिर्फ मनोरंजन के लिए ही कर रहे हैं। नीतीश कुमार को भी यह अच्छी तरह से पता है कि राजनीति में अब उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। जिस पार्टी में नीतीश कुमार हैं उस पार्टी का बेस खत्म हो चुका है। जब अपना ही आधार नहीं है तो दूसरी जगह के लोग उनका क्या साथ देंगे। नीतीश कुमार सिर्फ दिखावे के लिए यहां-वहां जा रहे हैं, होना कुछ नहीं है। देशभर में अलग-अलग पार्टियों से दर्जनभर से अधिक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, ऐसी स्थिति में नीतीश के प्रयास का कोई मतलब नहीं है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी पता है कि इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है लेकिन फिर भी लगे रहना है तो लगे हुए हैं। ममता बनर्जी के बिहार दौरे पर आने की चर्चा पर कुशवाहा ने कहा कि किसी भी पार्टी का कोई नेता बिहार आए तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। कोई कहीं आए, कहीं जाए इससे क्या दिक्कत है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है और वे सिर्फ दिखावे के लिए राजनीति कर रहे हैं।

टैग्स
विपक्षी एकता की मुहिम पर कुशवाहा का तंज, बोले- खत्म ह… | FirstBihar