ब्रेकिंग
BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?

VIP चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज कराया केस : जानिए.. क्या है पूरा मामला?

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार बीजेपी ने वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। बीजेपी ने यह मामला प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का फोटो गलत तर

VIP चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज कराया केस : जानिए.. क्या है पूरा मामला?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार बीजेपी ने वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। बीजेपी ने यह मामला प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का फोटो गलत तरिके से इस्तेमाल करने पर दर्ज कराया है। वीआईपी के आधिकारिक फेसबुक पर सहनी और सम्राट चौधरी की एक फोटो लगाकर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है।


बिहार बीजेपी ने वीआईपी के इस फोटो को अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट किया है और कहा है कि इंडी गठबंधन का एक ही काम है। सुबह शाम झूठ बोलना। देखिए.. झूठ की फैक्ट्री का एक और नमूना। दरअसल सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रहा है, उसमे सम्राट चौधरी और मुकेश सहनी हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े हैं।


वीआईपी ने फोटो के साथ लिखा है भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने वीआईपी पार्टी में आस्था रखते हुए वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिसको लेकर बिहार बीजेपी ने आपत्ति जताई है और कोतवाली थाने में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।