ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: 25 जुलाई को फूलन देवी का शहादत दिवस मनाएगी VIP, मुकेश सहनी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता होंगे शामिल

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस बापू सभागार में मनाएगी। मुकेश सहनी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। यह आयोजन सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों को समर्पित होगा।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी द्वारा निषाद समाज का गौरव, सामाजिक न्याय की प्रतीक और "आयरन लेडी" वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 जुलाई को बापू सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें के संस्थापक मुकेश सहनी सहित पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि यह अवसर न केवल उनके अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का है, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की भावना को और मजबूती देने का भी है। उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी वह नाम है जिसने मां- बहनों को यह बताया कि महिलाएं सिर्फ चूड़ी नहीं पहनती है, बल्कि उनके साथ अन्याय होने पर वह बदला लेना भी जानती हैं। 


देव ज्योति ने कहा कि फूलन देवी ने पितृसत्ता, जातीय भेदभाव और सामाजिक शोषण के विरुद्ध जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। आज जब वंचितों की आवाज को दबाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में उनका जीवन और विचार हमें साहस, चेतना और संघर्ष करने की ताकत देते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ और पार्टी पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता