ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

VIP ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा.. नीतीश की बदौलत सत्ता सुख भोग रहे BJP नेता

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में मचे सियासी घमासाम पर मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी ने सहयोगियों के प्रति बीजेपी के व्यवहार क

VIP ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा.. नीतीश की बदौलत सत्ता सुख भोग रहे BJP नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में मचे सियासी घमासाम पर मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी ने सहयोगियों के प्रति बीजेपी के व्यवहार की निंदा की है। VIP ने कहा है कि जिस नीतीश कुमार के बदौलत आज बीजेपी बिहार की सत्ता पर काबिज है वह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी का मूल स्वभाव यूज करो और फेंक दो का रहा है।


देव ज्योति ने कहा है कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों का सम्मान नहीं करती है और यह उसका पुराना स्वभाव है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पहले वीआईपी को अपने साथ ले लिया और फिर उसे तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी जेडीयू के साथ वही कार्य फिर करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में अगर RLSP, HAM और VIP बीजेपी का साथ नहीं देते तो सूबे में एनडीए की सरकार कभी नहीं बनती।


देव ज्योति ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के उस बयान का समर्थन किया कि बीजेपी अपने राज्यों में छात्रों पर गोली क्यों नहीं चलवा देती। उन्होंने कहा कि यह सीएम नीतीश कुमार को प्रशासनिक सूझबूझ ही है, जिससे बिहार में बड़ी घटना होने से रुक गई। उन्होंने कहा कि जब अवाम किसी घटना का बड़े लेवल पर विरोध करती है तो हंगामा होता ही है फिर भी नीतिश कुमार की कार्यकुशलता है कि प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्थिति को बेहतर बनाने में लगे रहे।उन्होंने कहा कि सच यही है कि अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं में आक्रोश है और बीजेपी को ये स्कीम वापस लेना चाहिए।

टैग्स