ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

22 दिसंबर को VIP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देंगे मुकेश सहनी

PATNA: आगामी 22 दिसंबर को विकासशील इंसान पार्टी का राष्ट्रीय सम्मलेन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिहार विधानसभा 2025 से संबंधित विषयों, आय-व्यय एव

22 दिसंबर को VIP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देंगे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आगामी 22 दिसंबर को विकासशील इंसान पार्टी का राष्ट्रीय सम्मलेन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिहार विधानसभा 2025 से संबंधित विषयों, आय-व्यय एवं अन्यान्य विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहित कार्यकारिणी के सदस्य सहित विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे। 


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज बताया कि विकासशील इंसान पार्टी का राष्ट्रीय सम्मलेन एवं कार्यकारिणी की बैठक 22 दिसंबर को पटना में आयोजित किया जाएगा। यह बैठक आवास संख्या -C/C92, पी० सी० कॉलोनी, वार्ड न०-34, कंकडबाग, पटना में होगी। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा 2025 से संबंधित विषयों, आय-व्यय एवं अन्यान्य विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस बैठक को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है और इसकी सूचना पदाधिकारियों को भेजी जा रही। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ससमय निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है ताकि पार्टी के सभी कार्यो को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।