ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

विधायकों की पिटाई का मामला विधान परिषद में उठा, विपक्ष ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव, सदन में हंगामा

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे के बीच विधायकों की पिटाई का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा है. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस एमएलसी

विधायकों की पिटाई का मामला विधान परिषद में उठा, विपक्ष ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव, सदन में हंगामा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे के बीच विधायकों की पिटाई का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा है. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने इस मामले पर कार्यस्थगन की सूचना दी. प्रेमचंद मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा में जिस तरह पुलिस बुलाकर विधायकों की पिटाई कराई गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस मामले में सदन के अंदर चर्चा होनी चाहिए.


कांग्रेस एमएलसी की तरफ से दी गई कार्य स्थगन सूचना को सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अधिकृत कर दिया जिसके बाद आरजेडी के विधान पार्षद भी खड़े हो गए और विधान परिषद के वेल में विपक्ष पहुंच गया और जोरदार हंगामा होने लगा. विधान परिषद में हंगामे को देखते हुए कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही 2:30 बजे तक के स्थगित कर दी.


टैग्स