ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर

गया के सर्किट हाउस के कमरा नंबर 3 में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। बगल के कमरा नंबर 2 में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
बड़ी घटना टली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYAJEE: गयाजी सर्किट हाउस में रूम नंबर 3 में एसी फटा और आग लगने की घटना हुई. एसी ब्लास्ट होते ही कमरे में आग लग गई. रूम नंबर 3 में आग लगते ही सर्किट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बगल में रूम नंबर दो था, जहां भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार पत्नी के साथ ठहरे हुए थे. संयोग से यह घटना सर्किट हाउस के रूम नंबर 3 में हुई थी. इसके बाद मनोज कुमार एक तरह से बाल बाल बच गए. उन्हें रूम नंबर 2 से जो कि सर्किट हाउस के प्रथम तल्ले पर है. वहां से नीचे सुरक्षित अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा ले जाया गया.


वहीं, सर्किट हाउस के तीन नंबर रूम को मनोज कुमार के लिए अलाउड किया गया था. इस कमरे में वीवीआईपी का रूकना होता है. बुधवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को भी कमरा नंबर 3 अलाउड किया गया था. किंतु मनोज कुमार ने कमरा नंबर तीन के बजाय कमरा नंबर दो को चुना और उसी में ठहरे थे. इसके बीच दोपहर को मनोज कुमार जिस कमरे में ठहरे थे, उसके बगल में रहे तीन नंबर कमरे में एसी का ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. आग धीरे-धीरे फैलने लगी थी. रूम नंबर 2 में रहे मनोज कुमार कुछ समझ नहीं पा रहे थे. वहीं, सर्किट हाउस के कर्मी मौके पर पहुंचे. इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन के द्वारा मनोज कुमार उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 


भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि संयोग, कि उन्हें तीन नंबर रूम दिया गया था, जो उन्होंने नहीं लिया और दो नंबर रूम लिया और फिर रूम नंबर 3 में यह घटना सामने आई. यह सब ऊपर वाले की कृपा है. उन्हें और साथ में रहे परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ.अग्निशमन विभाग के जिला सहायक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि एसी का ब्लास्ट होने से सर्किट हाउस के रूम नंबर 3 में आग लगी. आग पर काबू पा लिया गया है. कोई क्षति नहीं हुई है.


घटना की जांच की मांग

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि वे सर्किट हाउस में ही थे. घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे. देखा कि आग लगी है. जानकारी ली, कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार पत्नी के साथ घटना वाले कमरे के बगल में रूम नंबर 2 में ठहरे हुए थे. वे पत्नी के साथ सुरक्षित हैं. समय रहते मनोज कुमार को सुरक्षित निकाला गया और आग पर काबू पाया गया. भारत सरकार के एक विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को रूम नंबर 3 दिया जा रहा था. जिला प्रशासन के द्वारा यह अलाउड किया गया था. किंतु उन्होंने कहा कि उन्हें दो नंबर रूम चाहिए. संयोग की बात है, कि तीन नंबर आवंटित हुआ था, लेकिन उनकी इच्छा थी, कि वह दो नंबर में रहे. अग्निशमन विभाग के लोगों के द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया. ईश्वर की बहुत बङी कृपा है, कि बड़ी घटना नहीं घटी.

गया से नितम राज की रिपोर्ट

गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर

गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर


गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टरगया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टरगया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर

टैग्स