ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

विधायक जी नहीं जमा किया बिजली का बिल, अब घर-ऑफिस के कट गए कनेक्शन

DESK : आपने अक्सर यह लाइन जरूर सुनी होगी की हमारे चाचा विधायक है या फिर हमारे फूफा सांसद है। लेकिन, अब एक ऐसा मामला सामने आया है,जहां सही मायने में विधायक जी की हनक नहीं चल पाई। वो

विधायक जी नहीं जमा किया बिजली का बिल, अब घर-ऑफिस के कट गए कनेक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आपने अक्सर यह लाइन जरूर सुनी होगी की हमारे चाचा विधायक है या फिर हमारे फूफा सांसद है। लेकिन, अब एक ऐसा मामला सामने आया है,जहां सही मायने में विधायक जी की हनक नहीं चल पाई। वो कहते रह गए की हम विधायक है, लेकिन उनकी एक नहीं चली और विभाग ने अपना काम कार डाला। जिसके बाद विधायक जी का आवास पर ऑफिस दोनों अंधेरामय हो गया। 


दरअसल, हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास, कार्यालय और पेट्रोल पंप के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। यहां  समालखा के कांग्रेस पार्टी के विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर 17 लाख रुपए का बिल बकाया हैं। बिजली विभाग विधायक को बिल जमा करन के लिए बार-बार बिजली बिल के साथ नोटिस भेज रहा था। 


इसके बाद भी विधायक जी  बिल नहीं जमा करवाया। ऐसे में बिजली निगम ने विधायक के घर उनके कार्यालय और पेट्रोल पंप के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। करीब छह महीने पहले भी विधायक के आवास, कार्यालय के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। तब उनकी तरफ से करीब 2.50 लाख रुपए जमा कराकर कनेक्शन जुड़वा लिए गए थे। 


वहीं, इस मामले में पानीपत के समालखा सब डिविजन के एसडीओ हिम्मत सिंह ने बताया कि विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास, कार्यालय और पेट्रोल पंप की बिजली लाइनें काटी गई है. विधायक के तीन कनेक्शन हैं इनका करीब 5 माह से बिल जमा नहीं हुआ है। विभाग की तरफ से बार-बार नोटिस देने पर भी बिल नहीं जमा किया गया तब कनेक्शन काटे गए हैं।