ब्रेकिंग
आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे

विधानसभा मार्च के दौरान BJP के ऊपर लाठीचार्ज, सांसद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां विधानसभा मार्च पर निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज की गई है और साथ ही साथ बीजेपी कार्यकर्ताओ

विधानसभा मार्च के दौरान  BJP के ऊपर लाठीचार्ज, सांसद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां विधानसभा मार्च पर निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज की गई है और साथ ही साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही साथ भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर पुलिस वालों के तरफ से लाठीचार्ज की गई है। वहीं भीड़ में बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी खड़े आए नजर आए इनके ऊपर भी लाठीचार्ज की खबरें निकल कर सामने आ रही है।


वहीं, अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर जाना तुमसे सिग्रीवाल ने कहा कि - यह अंधी और बहरी सरकार है। यह गूंगी सरकार है मैं एक सांसद हूं उसके बावजूद मेरे ऊपर लाठियां बरसाई गई है। मैंने पुलिस वाले को यह भी बताया कि मैं सांसद हूं उसके बावजूद मेरे ऊपर लाठियां बरसाई गई है।यह सरकार तानाशाह हो गई है। इस भीड़ में हमारे कई और नेता भी हैं जिनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया है। 


इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। डाकबंगला चौराहे पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


दरअसल , पटना के गांधी मैदान से बीजेपी का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता डाक बंगला चौराहा और आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा तक पहुंचेंगे। हालांकि, पटना पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पूरी तैयारी की है। पटना पुलिस के जवान चप्पे - चप्पे पर मौजूद हैं। विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी है। विधानसभा में  6 मजिस्ट्रेट, 3 DSP, 2 सीटी SP तैनात किया गया है। जबकि 200 लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफल धारी और 50 महिला पुलिस सहित STF के जवान तैनात किए गए हैं।