ब्रेकिंग
DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार

बिहार के BJP विधायक की भारी फजीहत, दुर्गापूजा घूमने निकले MLA को लोगों ने घेरा; मांगने लगे हिसाब

Bihar Politics: मोतिहारी के चिरैया से बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद को दुर्गापूजा के दौरान खरतारी पंचायत के लोगों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने 10 साल से सड़क नहीं बनने पर नाराजगी जताते हुए विधायक से चुनावी वादों और विकास कार्यों का हिसाब मांगा।

Bihar Politics
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में एनडीए सरकार के गठन के करीब एक साल होने जा रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बने। उनके सीएम बने करीब 6 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब बिहार की जनता विधायकों से काम का हिसाब मांदने लगी है। ऐसा ही एक मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बीजेपी विधायक की भारी फजीहत हुई है।



दरअसल, बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार को बने तरीबन छः माह पूरे हो चुके है और अब जनता उनके विधायकों से काम का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। उनके विधायक चुनावी वादे जो जनता से किये थे उसका हिसाब अब जनता मांग रही है। हम बात मोतिहारीं के चिरैया विधानसभा के बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद की।



विधायक जी दुर्गापूजा घूमने अपने विधानसभा क्षेत्र में निकले थे। इस बीच चिरैया प्रखण्ड के खरतारी पंचायत के लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर क्या था, बीजेपी विधायक और जनता के बीच में जमकर बकझक हुई। लोग यह पूछ रहे थे कि 10 वर्षों से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक सड़क क्यों नहीं बनी?



नाराज लोगों ने कहा कि हम वोट देते हैं, तब आप विधायक बनते हैं। फिर जानते से किये वादे का क्या हुआ। इस दौरान बीजेपी विधायक लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन लोग उनकी सुनने को तैयार नहीं थे। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता