ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

विधानसभा उपचुनाव को लेकर तेजस्वी ने बुलायी विधायकों की बैठक, तेजप्रताप ने बनायी दूरी

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. नामांकन का आज आखिरी दिन है और नेता प्रतिपक्ष त

विधानसभा उपचुनाव को लेकर तेजस्वी ने बुलायी विधायकों की बैठक, तेजप्रताप ने बनायी दूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. नामांकन का आज आखिरी दिन है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर पर आरजेडी विधायकों की बैठक बुलाई गई है. तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के विधायकों के साथ उपचुनाव में रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे.


बैठक शुरू होने के पहले पार्टी के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जीत हासिल होगी. नेता प्रतिपक्ष ने इसी मसले पर चर्चा के लिए विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में तेज प्रताप यादव के शामिल होने की उम्मीद ना के बराबर है. तेजप्रताप यादव को आरजेडी ने पहले ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर रखा है.


विधानसभा उपचुनाव को लेकर तेजस्वी ने बुलायी विधायकों की बैठक, तेजप्रताप ने बनायी दूरी


गौरतलब हो कि ऊपर से तेज प्रताप यादव खुद संकेत दे चुके हैं कि वह आरजेडी की बजाय कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर सकते हैं. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता अशोक राम के बेटे अतिरेक को उम्मीदवार बनाया गया है. गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने अशोक राम से मुलाकात की थी. अशोक राम ने कहा था कि तेज प्रताप यादव उनके बेटे अतिरेक के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं.