ब्रेकिंग
एनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानी

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, मंत्री बनाये जाने की चर्चा

PATNA: बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आयी है. विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्वी

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, मंत्री बनाये जाने की चर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आयी है. विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्वीकार किये जाने की जानकारी दी गयी है. विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है कि उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने खुद अपने पद का त्याग कर दिया है.


मंत्री बनाये जाने की चर्चा

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जायेगा. इसके कारण ही उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. महेश्वर हजारी पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं.


बता दें कि नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है. फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा रहा है. लेकिन इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.


महेश्वर हजारी पासवान जाति से आते हैं. जातीय जनगणना की रिपोर्ट बता चुकी है कि बिहार में अनुसूचित जाति के लोगों में सबसे बड़ी आबादी पासवान जाति की है. ऐसे में नीतीश कुमार महेश्वर हजारी को मंत्री बना कर पासवान जाति को लुभाने की कोशिश करेंगे. अब तक चिराग पासवान के कारण पासवान जाति के वोटर नीतीश कुमार के विरोधी माने जाते रहे हैं. महेश्वर हजारी के मंत्री बनने से पूर्व में मंत्री रहे रत्नेश सदा का पत्ता साफ होने के पूरे आसार नजर आने लगे हैं.