ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी मेयर चुनाव हारीं, अनीता राम ने दी शिकस्त

SAMASTIPUR: बिहार में आज दूसरे चरण के निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। कई जगहों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि इस निकाय चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर ल

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी मेयर चुनाव हारीं, अनीता राम ने दी शिकस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में आज दूसरे चरण के निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। कई जगहों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि इस निकाय चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। समस्तीपुर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गईं हैं। संध्या हजारी को कड़ी टक्कर देते हुए अनीता राम ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है। 


बता दें कि समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के 47 वार्ड के 1 लाख 78 हजार 438 मतदाता हैं, जिसमें 94 हजार 826 पुरुष और 83 हजार 932 महिला वोटर हैं। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें सबसे चर्चित चेहरा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी रहीं जबकि कांग्रेस की नेता अनिता राम के अलावा बीजेपी के कृष्ण बालक की पत्नी कविता कुमारी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही थीं।


विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी खुद घर-घर जाकर अपनी पत्नी के लिए लोगों से वोट मांगे थे। महेश्वर हजारी बीते कई दिनों से समस्तीपुर में ही वह कैंप कर मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे थे। वहीं कांग्रेस की नेता और पूर्व नगर परिषद की सभापति रह चुकीं अनीता राम भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं। बीजेपी के कई नेताओं को अनिता राम के चुनाव प्रचार में वोट मांगते देखा गया था। पत्नी को मेयर बनाकर महेश्वर हजारी 2024 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से अपनी दावेदारी पक्की करना चाहते थे लेकिन इस चुनाव ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया है। 

टैग्स