ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

विधानसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी, BJP भड़की तो सदन 2 बजे तक स्थगित

PATNA : केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. विपक्ष ने मानसून सत्र के पहले दिन ही अपने तेवर दिखाते हुए संकेत दे दिए थे कि इस बार छ

विधानसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी, BJP भड़की तो सदन 2 बजे तक स्थगित
First Bihar
3 मिनट

PATNA : केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. विपक्ष ने मानसून सत्र के पहले दिन ही अपने तेवर दिखाते हुए संकेत दे दिए थे कि इस बार छोटे सत्र के दौरान भी अग्नीपथ जैसे मामले को लेकर विपक्ष बेहद आक्रामक रहने वाला है. आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने सदन पोर्टिको और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया था. 11:00 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष इस मसले पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन का प्रस्ताव लेकर आया जिसे अस्वीकार कर दिया गया.


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जब कार्य स्थगन का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो विपक्ष वेल में आ गया काफी देर तक सदन में हंगामे में डूबा रहा. इसके बाद स्पीकर ने प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही आगे बढ़ाने का प्रयास किया. एक सवाल का जवाब भी सरकार की तरफ से कराया गया लेकिन विपक्ष शांत नहीं हुआ. विपक्ष अग्निपथ योजना को लेकर सदन में चर्चा की मांग कर रहा था. हद तो तब हो गई जब विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की विधानसभा अध्यक्ष सदन को चलाना चाहते थे, लेकिन पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद बीजेपी ने भी अपना तेवर कर दिखाया. सदन में डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने इस पर गहरी नाराजगी जताई.


इसके बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने हालात बिगड़ते देख कर सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी. मानसून सत्र में आज पहले दिन प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होनी थी,लेकिन यह हंगामे की भेंट चढ़ गई. आज सदन में 2 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आना था, लेकिन वह भी नहीं हो पाया अब 2:00 बजे जब सदन की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद शुरू होगी तो सरकार की तरफ से एक विधेयक पेश किया जाएगा. इस विधेयक पर चर्चा होगी अगर विपक्ष के तेवर नरम रहे तो सदन की कार्यवाही जारी रह सकती है. अगर अग्नीपथ योजना को लेकर हंगामा जारी रहा तो आज की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ जाएगी.

टैग्स