ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

विधानसभा में RJD और BJP विधायक के बीच गाली गलौज, मीडिया ने किया बीच बचाव, भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी को..

PATNA : विधानसभा के अंदर कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक आपने देखी होगी, लेकिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी और आरजेडी विधायक क

विधानसभा में RJD और BJP विधायक के बीच गाली गलौज, मीडिया ने किया बीच बचाव, भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी को..
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा के अंदर कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक आपने देखी होगी, लेकिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी और आरजेडी विधायक के बीच सदन के बाहर परिसर में जो कुछ हुआ वह वाकई राजनीति को शर्मसार करता है. आरजेडी और बीजेपी के विधायक के बीच विधानसभा परिसर में जमकर गाली-गलौज हुई. हालात इतने बदतर हो गए कि मीडिया को बीच-बचाव करना पड़ा.






दरअसल, आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच गाली गलौज उस वक्त हो गई, जब सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे. किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर जो कुछ हुआ वह आज के पहले बिहार विधानसभा परिसर में शायद ही कभी हुआ हो. आरजेडी विधायक ने तो बीजेपी विधायक को यहां तक कह डाला कि संभलकर रहो वरना यही पटक कर ठीक कर देंगे.


विधानसभा में RJD और BJP विधायक के बीच गाली गलौज, मीडिया ने किया बीच बचाव, भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी को..


बीजेपी विधायक संजय सरावगी भी कहां मानने वाले थे. उन्होंने आरजेडी विधायक को होश में रहने के लिए कह डाला. दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ चुकी थी. लेकिन वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए बीच-बचाव किया. किसी तरह दोनों विधायकों को अलग किया गया. लेकिन थोड़ी देर के लिए विधानसभा परिसर में जो कुछ हुआ, उससे हर कोई सन्न रह गया.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता