ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

पारिवारिक हमले को लेकर विधानसभा में नीतीश पर बरसे तेजस्वी, बोले.. सदन में चाचा-भतीजा नहीं चलेगा

PATNA : बिहार चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज जमकर खरी-खोटी सुनाई. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन जब सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

पारिवारिक हमले को लेकर विधानसभा में नीतीश पर बरसे तेजस्वी, बोले.. सदन में चाचा-भतीजा नहीं चलेगा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज जमकर खरी-खोटी सुनाई. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन जब सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुन चुन कर नीतीश कुमार के उन आरोपों का जवाब दिया जो उन्होंने चुनाव के दौरान लालू परिवार के ऊपर लगाए थे.

तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की तरफ से लालू यादव और उनके बच्चों को लेकर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे माता-पिता ने दो बेटों के बाद एक बेटी भी पैदा की लेकिन नीतीश कुमार ने तो ऐसा नहीं किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नीतीश कुमार को चाचा बोलते है पर यह सदन है और यहां चाचा-भतीजा नहीं चलेगा. 

इसके बात तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मामले पर बिहार सरकार को जमकर घेरा. तेजस्वी यादव ने मेवालाल, अशोक चौधरी और सृजन घोटाले पर बिहार सरकार को घेरते हुए जवाब मांगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मेवालाल को पद से हटा दिया गया तो फिर अशोक चौधरी को पद कैसे दिया गया है. वह भी भ्रष्टाचार के आरोपी हैं 

टैग्स