ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती

विधानसभा में आज लॉ एंड ऑर्डर पर नीतीश सरकार को घेरेगी BJP, राहुल को लेकर भी हो सकता है प्रदर्शन

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज 19 वां बैठक है। इस बार विधानसभा का सत्र शुरूआती दिनों से ही काफी हंगामेदार रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है आज भी सदन के अंदर और बाहर दो

विधानसभा में आज लॉ एंड ऑर्डर पर नीतीश सरकार को घेरेगी BJP, राहुल को लेकर भी हो सकता है प्रदर्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज 19 वां बैठक है। इस बार विधानसभा का सत्र शुरूआती दिनों से ही काफी हंगामेदार रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है आज भी सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह काफी हंगामा देखने को मिल सकता है। कांग्रेस समेत पूरा महागठबंधन एक बार फिर से राहुल गांधी निलंबन मामले को लेकर सवाल करेगी तो वहीं विपक्षी दल शिक्षा और बिजली दरों ने बढ़ोतरी को लेकर सवाल करेगी।इसके साथ ही लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कल की तरह की सवाल किए जा सकते हैं। 


विधानसभा में आज कार्यवाही में पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल के दौरान अल्प सूचित, तारांकित और शून्यकाल के प्रश्न लिए जाएंगे। वहीं, पिछले दिनों शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के लिए ध्यानाकर्षण का सवाल पूछा गया था उस पर सरकार के संबंधित मंत्री जवाब देंगे। वहीं, दूसरी पाली में बिहार नौकाघाट बंदोबस्ती एवं प्रबंधन विधेयक 2023 का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता सदन के सामने रखेंगे।


मंत्री आलोक कुमार मेहता इस विधेयक को पुनः स्थापित करने अपील करेंगे। इस विधेयक पर विधानसभा में डिबेट किया जाएगा। उसके बाद इस विधेयक को पास करने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा। चुकी विशेष परिस्थिति में विधेयक को पास करने के लिए सदन के अंदर वोटिंग की जाती है। हालांकि, इसमें अधिकतर सत्तारूढ़ दल ही जीत हासिल करता है।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल सदन में पक्ष और विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। एक तरफ बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर बीजेपी ने विधानसभा के अंदर और बाहर हंगामा किया। वहीं, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने भी हंगामा किया। इतना ही महागठबंधन के धरना प्रदर्शन पर स्पीकर ने भी चुटकी ली थी।