ब्रेकिंग
अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं

जिस स्कूल में बचपन में पढ़ाई की, वहां शिक्षा मंत्री बनकर पहुंचे मिथिलेश तिवारी; शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज के अपने बचपन के स्कूल डुमरिया मध्य विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि यह वही विद्यालय है, जहां शिक्षा मंत्री ने बचपन में पढ़ाई की थी। 




अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया और विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डुमरिया मध्य विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। 




उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही, बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में जरूरी शैक्षणिक और बुनियादी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।




अपने बचपन के विद्यालय पहुंचकर शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं और विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। शिक्षा मंत्री का यह निरीक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालयों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता