ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के बगैर शुरू, विधानमंडल में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

PATNA : मंगलवार को बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त बवाल के बाद आज विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है. हालांकि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं है. प्रश्नोत्तर काल की शुरुआत हो

विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के बगैर शुरू, विधानमंडल में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात
Anamika
3 मिनट

PATNA : मंगलवार को बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त बवाल के बाद आज विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है. हालांकि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं है. प्रश्नोत्तर काल की शुरुआत होने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने एक-एक कर तीन सदस्यों का नाम पुकारा इन सदस्यों को सदन में सवाल पूछना था लेकिन विपक्षी सदस्य होने के कारण यह सदन में मौजूद नहीं थे. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सदन में अपनी बात रखी.

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष की गैर मौजूदगी के बीच शासन से यह मांग रखी कि आज बजट सत्र का अंतिम दिन है और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है इसलिए प्रश्नोत्तर काल की जगह पहले उपाध्यक्ष का निर्वाचन करा लिया जाए. विजय चौधरी ने कहा कि विधान परिषद में 12 बजे से कार्यवाही शुरू होगी और वहां कई मंत्रियों को प्रश्न उत्तर काल में जवाब देना है, लिहाजा यहां उपाध्यक्ष का चुनाव पहले करा लिया जाए.

हालांकि उनके इस सुझाव को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वीकार नहीं किया. विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विपक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल होगा तभी चुनाव कराए जाएंगे. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में समय का बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि इस पर विपक्ष की राय भी जरूरी है. विधानसभा अध्यक्ष के इतना कहने के बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई कई आरजेडी सदस्यों के सवाल आज सूचीबद्ध थे लेकिन उनके नहीं रहने पर सदन सत्ताधारी दल के विधायकों के सवालों की तरफ आगे बढ़ गया.

उधर विधानसभा की कार्यवाही से विपक्ष ने आज खुद को अलग रखा है. खबर लिखे जाने तक के विपक्ष का कोई भी सदस्य सदन में मौजूद नहीं था. विधानसभा में आज भी भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना के डीएम और एसएसपी भी विधानमंडल परिसर में मौजूद है.