ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा सियासी खेला: पांच विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन, बीजेपी की लेंगे सदस्यता

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन पार्टी के पांच अन्य विधायकों के साथ दि

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा सियासी खेला: पांच विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन, बीजेपी की लेंगे सदस्यता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन पार्टी के पांच अन्य विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई सोरेन दोपहर तीन बजे सभी विधायकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चंपई सोरेन के साथ सभी विधायक कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम चंपई सोरेन जेएमएम के पांच विधायकों के साथ कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई सोरेन के साथ दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम और समीर मोहंती दिल्ली पहुंचे हैं और दोपहर तीन बजे बीजेपी मुख्यालयम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। चंपई सोलेन समेत सभी विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।


झारखंड में कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया। चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी कुर्सी पर बैठे ही थे कि कुछ ही दिनों बाद हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए और चंपई सोरेन को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ गई थी।


जेल से छूटते ही हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर सत्ता की बागडोर फिर से अपने हाथ में ले ली थी। उस वक्त चंपई सोरेन की नाराजगी की बातें सामने आई थीं। इस बीच बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा को झारखंड का प्रभारी बना दिया और आखिर कार सरमा ने हेमंत सोरेन की पार्टी में सेंधमारी कर दी और चंपई सोरेन समेत 6 विधायकों को अपने खेमें में कर लिया।