ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

अध्यक्ष बोले.. आप अभिभावक हैं डांटिये मत, तेजस्वी करने लगे कॉल ड्राप की बात

PATNA : विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही आज हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ते रहा. बुधवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री सम्राट चौधरी के बीच जो कुछ हुआ उसके बा

अध्यक्ष बोले.. आप अभिभावक हैं डांटिये मत, तेजस्वी करने लगे कॉल ड्राप की बात
Anamika
2 मिनट

 PATNA : विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही आज हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ते रहा. बुधवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री सम्राट चौधरी के बीच जो कुछ हुआ उसके बाद सदन का नजारा बदला-बदला है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष कोई भी आवेश में बात नहीं कर रहा. प्रश्नोत्तर काल में आज उस वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब माले के विधायक महबूब आलम अपना ऑनलाइन जवाब पढ़कर सदन में नहीं पहुंचे.

दरअसल विधायक महबूब आलम का सवाल आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनसे पूरक पूछने के लिए कहा. महबूब आलम अपनी जगह पर खड़े हुए और कहा कि मैं ऑनलाइन जवाब नहीं देख पाया हूं. इसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को जवाब देने के लिए कहा. ऑनलाइन जवाब दिए जाने के बावजूद मंत्री को जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने जवाब पढ़ने के लिए कहा वैसे ही वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव ने चुटकी ले ली. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी मूड में थे लिहाजा उन्होंने कह दिया डांटे मत, आप अभिभावक हैं विधायक महबूब आलम डर जाएंगे. विजेंद्र यादव और विजय कुमार सिन्हा की इस टिप्पणी पर सदन में सब लोग हंस पड़े.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी जगह पर उठ खड़े हुए और उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय आजकल नेटवर्क की बड़ी समस्या है इसीलिए महबूब आलम जी ऑनलाइन जवाब नहीं पढ़ पाए होंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि कॉल ड्रॉप की भी समस्या है और बीजेपी के कॉल ड्रॉप मिनिस्टर कोई काम नहीं कर रहे. तेजस्वी यादव के  इतना कहते ही विधानसभा अध्यक्ष माजरा समझ गए. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को हर बात में राजनीति नहीं करने की सलाह दी. थोड़ी देर  बाद सदन सवाल-जवाब की तरफ आगे बढ़ गया.