ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

गैर सरकारी संकल्प पर सिद्दकी ने करा दी वोटिंग, मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में विपक्ष ने दिखाए तेवर

PATNA : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। पथ निर्माण विभाग से जुड़े गैर सरकारी संकल्प पर आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सदन में वोटिंग करा दी।

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। पथ निर्माण विभाग से जुड़े गैर सरकारी संकल्प पर आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सदन में वोटिंग करा दी। दरअसल मानसून सत्र के अंतिम दिन आज विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प की कार्यवाही चल रही थी। आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्धकी ने पथ निर्माण विभाग से जुड़ा गैर सरकारी संकल्प देते हुए राज्य के अंदर पिछले 5 वर्षों में 200 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के निर्माणों की जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग के तकनीकी सेल से कराने की मांग रखी।पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने विस्तृत जवाब देते हुए आरजेडी विधायक से गैर सरकारी संकल्प वापस लेने की अपील की लेकिन सिद्दकी अपनी जिद पर अड़े रहे आखिरकार वोटिंग तक की नौबत आ गई।सिद्धकी की जिद के बाद सदन में मत विभाजन कराया गया जिसमें संकल्प के पक्ष में 52 और विरोध में 69 मत पड़े। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता