ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

विधान परिषद में आज : सात निश्चय की योजना में युवा नीति बनाने का मामला सदन मदन उठेगा

PATNA : महाशिवरात्रि के मौके पर दो दिनों के अवकाश के बाद आज शनिवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही होगी। विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे

विधान परिषद में आज : सात निश्चय की योजना में युवा नीति बनाने का मामला सदन मदन उठेगा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : महाशिवरात्रि के मौके पर दो दिनों के अवकाश के बाद आज शनिवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही होगी। विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके बाद सदन में तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। 


बिहार विधान परिषद में आज कुल तीन ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। सात निश्चय पार्ट 1 और पार्टी 2 योजनाओं में राज्य के युवाओं के लिए युवा नीति बनाने के संबंध में आज ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार सदन में जवाब देगी। इसके अलावा मधुबनी जिले के बेनीपट्टी ही प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष द्वारा बरती गई अनियमितता का मामला भी सदन में उठेगा और सरकार का जवाब होगा। राज्य के सभी भाषा अकादमियों को जीवंत करने से संबंधित ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार सदन में जवाब देगी। 


विधान परिषद में आज पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा होगी। पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ पंचायती राज विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और लघु जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।