ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधान परिषद की 9 सीटों के लिए आज से नामांकन, सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों पर नहीं खोले पत्ते

PATNA: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू हो जाएगा. आगामी 25 जून तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. बिहार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू हो जाएगा. आगामी 25 जून तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. बिहार विधान परिषद के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने उम्मीदवारों पर अपना पता नहीं खोला है. 

विधान परिषद की 9 सीटें विधानसभा में सभी दलों की ताकत के हिसाब से भरी जाएंगी विधानसभा के मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल को इस बार फायदा होने वाला है. आरजेडी अपने तीन सदस्यों को मौजूदा संख्या बल के आधार पर परिषद भेज सकती है. जनता दल यूनाइटेड बीजेपी और एलजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा का भी इंतजार है जबकि कांग्रेस से एक सीट पर अपना दावा रख रही है.


बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 6 जुलाई को मतदान होगा. हालांकि अब तक के बिहार में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा रही है. संख्या बल के हिसाब से ही सभी पार्टियां अपनी तरफ से उम्मीदवार उतारती हैं और अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में मतदान की नौबत नहीं आती. बिहार में परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल पिछले 6 मई को खत्म हो गया था. इनमें बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ-साथ बीजेपी के कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश, राधा मोहन शर्मा और सतीश कुमार, पीके शाही, सोनेलाल मेहता, हीरा प्रसाद बिंद के साथ-साथ परिषद के कार्यकारी सभापति रहे हारून रशीद भी शामिल थे.

टैग्स