ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

विधान परिषद का प्रश्नोत्तरकाल नीतीश के जन्मदिन के नाम, जनहित के सवाल छोड़ बधाई देने की होड़

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है. सीएम नीतीश खुद बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. 12:00 बजे विधान परिषद की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही सबसे पहले सद

विधान परिषद का प्रश्नोत्तरकाल नीतीश के जन्मदिन के नाम, जनहित के सवाल छोड़ बधाई देने की होड़
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है. सीएम नीतीश खुद बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. 12:00 बजे विधान परिषद की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही सबसे पहले सदन में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की तरफ से नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी गई. इसके बाद सदन में नीतीश कुमार को बधाई देने का तांता लग गया. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नवीन नितिन नवीन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस, बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार समेत विपक्षी दल के एमएलसी रामचंद्र पूर्वे, सुनील सिंह समेत सभी सदस्यों ने बारी-बारी से नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी.


प्रश्नोत्तर काल में सदस्यों की तरफ से जनहित के सवाल उठाए जाते हैं लेकिन नीतीश कुमार के जन्मदिन के नाम आज विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चली गई. सदन में सवाल जवाब के लिए तय समय के बीच नीतीश कुमार की स्थान में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य कसीदे पढ़ते रहे. जनता के हित की बात से जिस सदन को चलाने के लिए पैसे खर्च किए जाते हैं उसमें जनता के सवाल पूछने की बजाए नीतीश कुमार के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगा रहा. किसी को इस बात का ख्याल नहीं आया कि जनता के सवाल सदन में पूछे जाने चाहिए. कई महत्वपूर्ण सवालों का आज सदन में जवाब होना था लेकिन एक एक कर सदस्य बोलते रहे और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किसी को भी बैठने तक के लिए नहीं कहा. हर सदस्य अपनी तरफ से नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते रहे.


मंत्री मुकेश सहनी, अमरेंद्र प्रताप और संतोष सुमन ने भी विधान परिषद में नीतीश कुमार को बधाई दी. जदयू कोटे से कैबिनेट में शामिल नए मंत्री जयंत राज ने कहा कि युवाओं के बीच नीतीश कुमार अत्यधिक लोकप्रिय हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई. आपको बता दें कि नीतीश कुमार को बधाई देने का सिलसिला करीब आधे घंटे तक जारी रहा और दिन के 12:30 बजे विधान परिषद में पहला सवाल लिया जा सका.