ब्रेकिंग
बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल

घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में किऊल बस्ती में घर का दरवाजा तोड़कर महिला से मारपीट और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पचना रोड मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन....

घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Ramakant kumar
3 मिनट

लखीसराय नगर क्षेत्र के किऊल बस्ती में बुधवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के लोगों ने गुरुवार सुबह पचना रोड मोड़ के पास मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. करीब 45 मिनट तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया.


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात किऊल बस्ती निवासी रंजीत राम के घर पर कुछ लोग पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और जबरन अंदर दाखिल हो गए. घर में मौजूद महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ छेड़खानी की गई.


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना रहा.


घटना की जानकारी गुरुवार सुबह आसपास के लोगों को मिली तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पचना रोड मोड़ के पास मुख्य सड़क पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.


सड़क जाम होने के कारण शहर के मुख्य मार्ग पर करीब 45 मिनट तक वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा. सुबह के समय सड़क जाम होने से स्कूल, कार्यालय, कचहरी और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.


सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया.


पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.