ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विधान परिषद चुनाव में मुकेश सहनी को सीट नहीं देगी BJP, तारकिशोर प्रसाद बोले.. उनको तो MLC बना ही चुके हैं

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में जबरदस्त खींचतान चल रही है. एनडीए के सभी घटक दल अभी इस मसले पर टेबल टॉक की स्थिति

विधान परिषद चुनाव में मुकेश सहनी को सीट नहीं देगी BJP, तारकिशोर प्रसाद बोले.. उनको तो MLC बना ही चुके हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में जबरदस्त खींचतान चल रही है. एनडीए के सभी घटक दल अभी इस मसले पर टेबल टॉक की स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सीटिंग 13 सीटों पर उम्मीदवार देने का फैसला कर लिया है. जेडीयू को बीजेपी ने 11 सीटों पर संतोष करने के लिए कह दिया है.


हालांकि जेडीयू की तरफ से 50-50 के फार्मूले पर बंटवारे की मांग की जा रही थी. एनडीए में चल रहे इस खींचतान के बीच वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी के लिए बुरी खबर है. बीजेपी वीआईपी पार्टी को विधान परिषद चुनाव में एडजस्ट नहीं करने जा रही. आज डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने इसे साफ कर दिया.


दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से आज सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है. हमने अपनी सीटों पर फैसला कर लिया है और जेडीयू को उनके सीटों के बारे में बता दिया गया है. जल्द ही इस पर अधिकारिक ऐलान हो जाएगा. 


यह पूछे जाने पर कि क्या वीआईपी पार्टी को भी विधान परिषद चुनाव में एडजस्ट किया जाएगा, तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारा विधान परिषद चुनाव में वीआईपी के साथ कोई समझौता नहीं रहा है. उल्टे हमने ही मुकेश सहनी को संख्या नहीं होने के बावजूद विधान परिषद भेजा. आज वह विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार के मंत्री हैं.




तार किशोर प्रसाद के इस बयान के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि मुकेश सहनी की पार्टी को फिलहाल बीजेपी विधान परिषद चुनाव में एडजस्ट नहीं करने जा रही. हालांकि पशुपति कुमार पारस की रालोजपा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को लेकर अभी बीजेपी ने चुप्पी साध ली है. जाहिर है विधान परिषद चुनाव में मामला भले ही 50-50 का ना हो लेकिन 13 और 11 के फार्मूले के साथ बीजेपी और जेडीयू सीटें आपस में बांट लेना चाहते हैं.