ब्रेकिंग
Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?

विधान परिषद चुनाव : ललन सिंह ने संभाली कमान, शेखपुरा में JDU कैंडिडेट के लिए प्रचार

SHEKHPURA : स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे बिहार विधान परिषद चुनाव में अब पार्टियों ने ताबड़तोड़ प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जेडीयू के लिए प्रचार अभियान की कमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

विधान परिषद चुनाव : ललन सिंह ने संभाली कमान, शेखपुरा में JDU कैंडिडेट के लिए प्रचार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEKHPURA : स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे बिहार विधान परिषद चुनाव में अब पार्टियों ने ताबड़तोड़ प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जेडीयू के लिए प्रचार अभियान की कमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने संभाली है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह आज भी अपने संसदीय क्षेत्र वाली परिषद की सीट पर प्रचार करते नजर आए हैं।


मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा को मिलाकर आने वाली विधान परिषद सीट पर जेडीयू ने संजय प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। आज जेडीयू अध्यक्ष ने संजय प्रसाद के लिए पंचायती प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। शेखपुरा में इस आयोजन के दौरान ललन सिंह के साथ पार्टी के उम्मीदवार संजय प्रसाद, स्थानीय विधायक सुदर्शन और इलाके के अन्य विधायक, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पंचायती राज प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा है कि बिहार का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ है और इसे आगे भी जारी रखना होगा। जेडीयू के उम्मीदवारों को अपना देकर राज्य के विकास और ज्यादा रफ्तार दी जा सकती है। ललन सिंह ने दावा किया है कि परिषद चुनाव में जेडीयू और एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत हासिल होगी।

टैग्स