ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, Y की जगह अब Z कैटेगरी की मिलेगी सिक्योरिटी

DESK: विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पहले Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा में इजाफा किया है। 68 वर्षीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को Y श्रेणी की जगह अब Z कैटे

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, Y की जगह अब Z कैटेगरी की मिलेगी सिक्योरिटी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पहले Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा में इजाफा किया है। 68 वर्षीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को Y श्रेणी की जगह अब Z कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी। 


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को उनकी सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है। दिल्ली पुलिस यह जिम्मेदारी अभी तक संभालती थी। अब यह जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपा गया है। अब सीआरपीएफ ‘ज़ेड’ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराएगी और इसके तहत करीब 15 सशस्त्र कमांडो 24 घंटे उनके साथ रहेंगे। 


बता दें कि वर्तमान में 176 लोगों को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। जेड श्रेणी की सुरक्षा में अब देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम भी शामिल हो गया है।