ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘ये खेला नहीं झमेला है.. जो होना था हो गया’ पारस का बड़ा दावा- हमारे पास 136 विधायकों का समर्थन

HAJIPUR: नीतीश सरकार कल यानी 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने वाली है। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्ष का दावा है कि नीत

‘ये खेला नहीं झमेला है.. जो होना था हो गया’ पारस का बड़ा दावा- हमारे पास 136 विधायकों का समर्थन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: नीतीश सरकार कल यानी 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने वाली है। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है हालांकि सत्ताधारी दल के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत के आंकड़े से अधिक विधायकों का समर्थन है। इसी बीच एनडीए सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोजपा के चीफ पशुपति कुमार पारस ने बड़ा दावा कर दिया है।


वैशाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दावा किया है कि नीतीश सरकार के पास 128 नहीं बल्कि 136 विधायकों का समर्थन है। पारस ने कहा कि आरजेडी के लोगों को यह बताना चाहिए कि उसने अपने सभी विधायकों को बंधक बनाकर क्यों रखा है। ये खेला नहीं बल्कि झमेला है, जो खेला होना था वह पहले ही हो चुका है। विधायकों के टूटने के डर से आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को कैद करके रखा है। उनको न अपने परिवार से मिलने दिया जा रहा है और ना ही पत्नी से मिलने दिया जा रहा है।


पारस ने पूछा है कि प्रजातंत्र में राजतंत्र कहां से आ गया है। खेला जो होना था हो गया है। कुछ गलतफहमी के कारण नीतीश कुमार आरजेडी के साथ चले गए थे लेकिन अब वे अपने पुराने घर लौट आए हैं। पूरे देश में एनडीए एकजुट है और खुशी की बात है कि नीतीश कुमार फिर से एनडीए के साथ आ गए हैं। अब बिहार में भी खुशहाली होगी। दिल्ली और राज्य की सरकार मिलकर बिहार का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास पूरी बहुमत है। विधानसभा में 122 विधायक चाहिए, हमारे पास आज 128 है और विधानसभा में 136 विधायकों के समर्थन का लिस्ट दिया जाएगा।



‘ये खेला नहीं झमेला है.. जो होना था हो गया’ पारस का ब… | FirstBihar