ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘यादवों का मान-सम्मान बढ़ रहा है, जो अच्छी बात है’ MP में मोहन यादव को सीएम बनाने पर बोले तेजप्रताप

HAJIPUR: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एक तरफ जहां बीजेपी द्वारा एमपी में यादव जाति से सीएम बनाने पर सियासत हो रही है त

‘यादवों का मान-सम्मान बढ़ रहा है, जो अच्छी बात है’ MP में मोहन यादव को सीएम बनाने पर बोले तेजप्रताप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एक तरफ जहां बीजेपी द्वारा एमपी में यादव जाति से सीएम बनाने पर सियासत हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने मोहन यादव को सीएम बनाने पर खुशी जताई है और कहा है कि यादवों का मान-सम्मान बढ़ रहा है, जो अच्छी बात है।


सोनपुर मेला में वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री तेज प्रताप यादव से जब मीडिया ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सीएम बनाकर बीजेपी ने बिहार और यूपी में यादव जाति को साधने की कोशिश की है, इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यादवों को भगवान कृष्ण का वंशज कहा जाता है। अगर यादवों को मान-सम्मान पढ़ रहा है तो यह अच्छी बात है।


वन एवं पर्यावरण विभाग के स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद तेज प्रताप यादव सोनपुर मेला घूमते हुए नजर आए। इस दौरान वे मेले में लगे विभिन्न प्रकार के दुकानों पर गए और आइसक्रीम भी खाई। बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में यादव जाति का सीएम बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है और मध्य प्रदेश के जरिय यूपी और बिहार में यादवों को साधने की कोशिश की है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता