ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

‘अगर आरक्षण मिल गया होता तो आज निषाद का बेटा भी कलेक्टर होता’ हाजीपुर में गरजे मुकेश सहनी

HAJIPUR: हाजीपुर में निषाद संकल्प यात्रा के दौरान वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जिसने लड़ाई नहीं लड़ी, उसको कभी अपना अधिकार नहीं मिला। 1 अक्

‘अगर आरक्षण मिल गया होता तो आज निषाद का बेटा भी कलेक्टर होता’ हाजीपुर में गरजे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर में निषाद संकल्प यात्रा के दौरान वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जिसने लड़ाई नहीं लड़ी, उसको कभी अपना अधिकार नहीं मिला। 1 अक्टूबर से शुरू हुई निषाद संकल्प यात्रा पूरे एक साल 2 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। लोग जहां आज चांद पर घर बना रहे है वहीं निषाद समाज के लिए अपने ही राज्य में कोई जगह नही है।


सहनी ने कहा कि चुनाव के समय सारी बड़ी राजनैतिक पार्टियां आकर वीआईपी पार्टी से समर्थन मांगकर गद्दी पर बैठते हैं। सत्ता मिलने के बाद निषाद समाज को भूल जाती हैं, इसलिए अब एकजुट होकर निषाद समाज अपनी सरकार बनाकर अपना बेड़ा खुद पार लगाएगा।


दरअसल, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी निषाद संकल्प यात्रा के तहत राज्य के हर ज़िले का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सरकार बनाओ अधिकार पाओ, यह संकल्प यात्रा तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में हर जिले मुख्यालय में जाकर सभी पधाधिकारी से मिलकर संगठन के मजबूती पर चर्चा होगी। दूसरे चरण में सभी जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन कैसे और मजबूत हो इस पर चर्चा होगी।


वहीं तीसरे चरण में बिहार के हर जिले में निषाद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ताकि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाकर अपना अधिकार पा सके। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि आज एक भी निषाद का बेटा ऊंचे ओहदे तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसका कारण आरक्षण नहीं मिलना है। अगर आरक्षण मिलता तो बहुत अच्छे-अच्छे पद पर हमारे बच्चे रहते। 


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैं, गरीबों का शोषण किया जा रहा है। अपने वोट के ताकत को पहचाने और सत्ता परिवर्तन कर निषाद समाज की सरकार बनाए। आज निषाद समाज से देश का प्रधानमंत्री तक डर रहा है। निषाद समाज को गोलबंद देखर सबकी निगाहें आज राज्य के आगमी चुनाव पर टिकी हुई हैं। सब जानते है सबकी नैया पार लगाने वाले निषादों को अब पीछे ढेकेलना संभव नहीं है।


मुकेश सहनी ने कहा कि अब अपने दम पर आगे बढ़कर अपनी सत्ता पाएंगे। चंद रुपयों की लालच में अपने वोट को मत बेचिए अपने आने वाले पीढ़ी को गुलामी की जिंदगी से आजाद करना है। हमारे पूर्वजों ने अपने सम्मान और अधिकार के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है लेकिन फिर भी आज हम सबसे पीछे खड़े हैं। दस साल पहले निषाद समाज को कोई नही पूछता थ लेकिन आज वीआईपी पार्टी की ताकत देखकर निषाद समाज से सब घबरा रहा है। सरकार अब हमारी होगी और अपने बलबूते होगी।


‘अगर आरक्षण मिल गया होता तो आज निषाद का बेटा भी कलेक्टर होता’ हाजीपुर में गरजे मुकेश सहनी


‘अगर आरक्षण मिल गया होता तो आज निषाद का बेटा भी कलेक्टर होता’ हाजीपुर में गरजे मुकेश सहनी

टैग्स