ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

चिराग ने तेजस्वी के लिए बनाए गए हेलीपैड पर उतार दिया अपना हेलिकॉप्टर, आरजेडी हुई गरम; ले लिया यह बड़ा एक्शन

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। नेताओं के चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाजीपु

चिराग ने तेजस्वी के लिए बनाए गए हेलीपैड पर उतार दिया अपना हेलिकॉप्टर, आरजेडी हुई गरम; ले लिया यह बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। नेताओं के चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाजीपुर चुनाव प्रचार के दौरान एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां तेजस्वी यादव के लिए बने हेलीपैड पर चिराग पासवान ने अपना हेलिकॉप्टर उतार दिया। इसको लेकर आरजेडी आगबबूला हो गई है और जिला प्रशासन से इसकी लिखित शिकायत की है।


दरअसल, हाजीपुर के शुभई में 29 अप्रैल को तेजस्वी यादव की सभा के लिए आरजेडी की तरफ से हेलीपैड बनाया गया था। तेजस्वी की सभा खत्म होने के बाद 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान चुनावी सभा के लिए पहुंचे लेकिन बिना आरजेडी की अनुमति के उन्होंने उस हेलीपैड का इस्तेमाल कर लिया जो आरजेडी ने तेजस्वी यादव के लिए बनवाया था। अब यह मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है।


आरजेडी के जिलाध्यक्ष वैजनाथ चंद्रवंशी ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह वैशाली डीएम को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि बीते 29 अप्रैल को हाजीपुर के शुभई मजिराबाद में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सभा थी। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से स्कूल के प्रांगण में अपने खर्च से हेलीपैड का निर्माण कराया गया था।


आरजेडी नेता ने आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिना अनुमति के उक्त हेलीपैड का इस्तेमाल किया गया, जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने जिला निर्वाची पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।