ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश

VAISHALI: सोमवार को वैशाली के लालगंज प्रखंड के बलहा वसंता में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने मौके

वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: सोमवार को वैशाली के लालगंज प्रखंड के बलहा वसंता में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि पश्चिम दिशा से गंडक का पानी काफी तेज गति से बांध से सटे घाट से 90 डिग्री के कोण पर टकराती है। जिसके कारण पूर्व दिशा में कटाव ज्यादा होता है। साथ ही मौजूदा बलुआ बसंता घाट पर नदी की चौड़ाई कम है और उत्तर एवं दक्षिण में चौड़ाई ज्यादा है। गंडक के पश्चिमी घाट को काटकर चौड़ाई बढाने की बात उन्होंने कही। 


निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गंडक नदी के किनारे कटाव की शिकायत मिलने पर जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य कराया गया है ताकि आसपास के गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के किनारे कटाव निरोधक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के दूसरी तरफ सिल्ट जमा होने के कारण नदी की चौड़ाई कम होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। 


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नदी की चौड़ाई एवं गहराई को बढ़ाने के लिए नदी के दूसरे छोर पर सिल्ट कटिंग का कार्य करायें ताकि नदी की चौड़ाई बढ़े और कटाव नहीं हो। उन्होंने कहा कि नदी के दूसरे छोर की चौड़ाई और गहराई को और बढ़ाएं, इससे तटबंध पर जल प्रवाह का दबाव कम होगा और तटबंध सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान आसपास के गाँवों के लोगों को सजग एवं जागरूक रखें।


निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधायक सिद्धार्थ पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जल संसाधान विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण मौजूद थे।


वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश


वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश


वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश


वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश


वैशाली में कटाव निरोधी कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता