ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-शाह और योगी रहे मौजूद

DESK: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमं

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-शाह और योगी रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। 


देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। धामी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज शामिल हैं।


बता दें कि 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ के तुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की पार्टी में मजबूत पकड़ है। वे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी हैं। इसके अलावा धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। जब उत्तराखंड अलग राज्य बना तब धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष थे। 


उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मप्र के सागर जिले से गहरा नाता रहा है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के अलावा वे RSS से जुड़े रहे और इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के परिवार से उनका जुड़ाव रहा है। 


2012 में पुष्कर सिंह धामी पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने थे। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। 2022 के चुनाव में कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से हराया।


टैग्स