ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- अफसर नहीं सुनते बात, अधिकारियों को सिर्फ पैसे कमाने से मतलब

DESK: उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में आई राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उनका इस

उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- अफसर नहीं सुनते बात, अधिकारियों को सिर्फ पैसे कमाने से मतलब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में आई राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। कहा कि सरकार में बैठे अधिकारी किसी की बात नहीं सुनते हैं। ना मेरी बात सुनते हैं और ना ही कार्यकर्ताओं की ही बात सुनते हैं।


सोनम किन्नर ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है। लेकिन उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए मैं तैयार हूं। संगठन सरकार से बड़ा है। मैंने फैसला लिया है कि अब सरकार के लिए नहीं बल्कि संगठन के लिये काम करूंगी। बता दें कि सोनम किन्नर हमेशा अफसरशाही के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। योगी सरकार द्वारा बुलडोजर चलाये जाने के खिलाफ भी वो आवाज उठाती रही है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने सरकार का बेड़ा गर्क कर दिया है। 


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है। कुछ अधिकारी तो मुख्यमंत्री तक की बात नहीं सुनते हैं। अपने विभाग के अफसरों के बारे में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि वो काम नहीं करते है ना बात सुनते हैं। शिकायत करने के बाद भी  सीएम योगी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अपने बच्चे का एडमिशन कराने को लेकर अफसर को बोला लेकिन वो भी नहीं करवा पाए। 


बता दें कि सोनम किन्नर का पूरा नाम किन्नर सोनम चिश्ती है। वो अजमेर से ताल्लुक रखती है। सोनम किन्नर को उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था। फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर के किन्नर आश्रम की पीठाधीश्वर हैं। वो किन्नरों को बराबरी का हक दिलाने के लिए काम करती हैं।इसके अलावे वो सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं।