ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में सोते दिखे बिजेन्द्र यादव, सौर ऊर्जा के विस्तार पर होती रही चर्चा और खर्राटे लेते रहे मंत्री जी

PATNA: जल-जीवन-हरियाली के चौथी वर्षगांठ के मौके पर पटना में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा विभाग के इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई अधि

ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में सोते दिखे बिजेन्द्र यादव, सौर ऊर्जा के विस्तार पर होती रही चर्चा और खर्राटे लेते रहे मंत्री जी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जल-जीवन-हरियाली के चौथी वर्षगांठ के मौके पर पटना में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा विभाग के इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सौर ऊर्जा के विस्तार पर चर्चा होती रही और मंत्री जी खर्राटे लेते रहे।  


सौर ऊर्जा के विस्तार को लेकर विभाग के अधिकारी अपना प्रजेन्टेशन दे रहे थे और वहां बैठे लोग उन बातों को ध्यान से सुन रहे थे। तभी अधिकारियों की बातें सुनते-सुनते ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को गहरी नींद आ गयी। कार्यक्रम का कवरेज करने गये मीडिया कर्मियों के कैमरे में मंत्री जी के सोने का वीडियो कैद हो गया। 


एक तरफ सौर ऊर्जा के प्रचार-प्रसार और इसका दायरा बढ़ाने की चर्चा अधिकारी और पदाधिकारी करते रहे और दूसरी ओर मंच पर बैठे मंत्री जी खर्राटे लेते नजर आए। मंत्री जी के सोने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।