ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

उपेंद्र कुशवाहा ने 'जनता दल यूनाइटेड' का नाम 'जनाजा दल यूनाइटेड' रखा, कहा..खुद नीतीश ने JDU का जनाजा निकाला

ARRAH: विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण के दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरा के चंदवा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदा

उपेंद्र कुशवाहा ने 'जनता दल यूनाइटेड' का नाम 'जनाजा दल यूनाइटेड' रखा, कहा..खुद नीतीश ने JDU का जनाजा निकाला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण के दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरा के चंदवा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चंदवा पहुंचकर उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान आरा के चंदवा में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।


राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जहां-जहां भी हम जा रहे हैं वहां पर जदयू का खजाना पूरा का पूरा खाली हो जा रहा है। जेडीयू से भारी संख्या में लोग राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हो रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का नाम जनाजा दल यूनाइटेड रखा है। कहा कि जेडीयू का जनाजा खुद पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार ने निकाला है। जेडीयू का सिर्फ साइन बोर्ड रह गया है बाकि अंदर से सब खाली है। जिस समय हम समझा रहे थे नीतीश जी मान जाइए पार्टी कमजोर हो रही है। पार्टी खत्म हो जाएगी। तो उनकों मेरी बात उस वक्त समझ में नहीं आ रही थी।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद के खिलाफ जो गोलबंद हुए थे उन्ही की गोलबंदी से जदयू का निर्माण हुआ था। नीतीश कुमार जहां से चले वहां तक बिहार को पहुंचा दिये। कुशासन की सरकार से बिहार को तो निजात दिलाने के बाद फिर बिहार को वही ले गये। कुशवाहा ने कहा कि हम तो अपना सब कुछ कुर्बान करके नीतीश जी के साथ चले गये थे। जो कुछ भी हमने किया था वो सोच समझ कर किया था। हम यह सोचकर आए थे कि बिहार में दोबारा लालटेन नहीं जलने देंगे। लेकिन नीतीश जी खुद लालटेन छाप जिंदाबाद करने लगे। फिर हमने जेडीयू छोड़ने का फैसला लिया और नई पार्टी बनाए। नीतीश जी लालटेन छाप जिंदाबाद करते रहे लेकिन हम लालटेन के शीशे को चकनाचूर करने का काम करेंगे। यदि इसी तरह लालटेन को मौका दिया गया तो बिहार पूराने दिनों में लौट जाएगा। 


हम चाहते हैं कि बिहार आगे जाए ना कि पीछे जाए जबकि नीतीश जी चाहते हैं कि बिहार पीछे जाए। लेकिन यह क्लीयर करना चाहते हैं हम फिर से बिहार को पीछे जाने नहीं देंगे इसमें बिहार की जनता को भी हमारा साथ देना होगा। जनता साथ देगी तो बिहार पीछे मुड़कर कभी नहीं देखेगा। लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। हर समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कुशवाहा ने कहा कि आप लोग मिलकर हमारा साथ दिजिए हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि आपकी ताकत के बदौलत ना हम बिहार को बचाएंगे बल्कि बिहार को आगे भी बढ़ाएंगे। बता दें कि यात्रा का अंतिम दिन कल है कुर्था शहीद जगदेव बाबू के चरणों में शीश झूकाकर अपने कार्यक्रम का समापन करेंगे। कुशवाहा ने कहा कि सब लोग मिलकर हमारा सहयोग दें आप सभी को आभार प्रकट करते हैं।  

टैग्स