ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

उपेंद्र कुशवाहा को Y प्लस सुरक्षा से जेडीयू बेचैन! ललन सिंह बोले-केंद्र सरकार को रेवड़ी बांटने से वोट नहीं मिलने वाला

PATNA: जेडीयू से बगावत कर नयी पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार द्वारा वाई प्लस सेक्योरिटी मिलने से उनकी पुरानी पार्टी बेचैन है. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मीडिय

उपेंद्र कुशवाहा को Y प्लस सुरक्षा से जेडीयू बेचैन! ललन सिंह बोले-केंद्र सरकार को रेवड़ी बांटने से वोट नहीं मिलने वाला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जेडीयू से बगावत कर नयी पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार द्वारा वाई प्लस सेक्योरिटी मिलने से उनकी पुरानी पार्टी बेचैन है. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मीडिया के सामने अपनी बेचैनी जाहिर कर ही दी. ललन सिंह ने बिहार के नेताओं को केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा दिये जाने पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे बीजेपी को वोट नहीं मिलने वाला है. हालांकि दिलचस्प बात ये भी है कि उपेंद्र कुशवाहा को खुद नीतीश सरकार ने भी वाई प्लस सुरक्षा दे रखा था. लेकिन केंद्र सरकार की सुरक्षा पर जेडीयू को आपत्ति है.


जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी देख नहीं रहे हैं आपलोग. वहां से(केंद्र सरकार से) ऐसे बांटा जा रहा है वाई प्लस, जेड प्लस, जेड सेक्योरिटी जैसे रेबड़ी बांटा जाता है. इसको स्टेटस सिंबल बना दिया है. केंद्र सरकार को समझ में आ रहा है कि लोगों को स्टेटस सिंबल दे दें और उसी से वोट मिल जायेगा. अरे कहां आप हैं. इससे वोट नहीं मिलने वाला है. ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा किसकी ओर था ये साफ था.


बता दें कि इसी महीने केंद्र सरकार ने उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा दिया है. खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपेंद्र कुशवाहा को सुरक्षा दी है. उससे पहले विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को भी कुछ समय पहले ही जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार सरकार ने खुद वाई प्लस की सुरक्षा दे रखी थी. पिछले साल ही कुशवाहा के एमएलसी बनने के बाद नीतीश सरकार ने उपेंद्र कुशवाहा को अपने स्तर से वाई प्लस सुरक्षा दिया था. कुशवाहा के विद्रोह के बाद उसे वापस ले लिया गया था.