ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

उपेंद्र कुशवाहा का सुशील मोदी पर पलटवार, पूछा- कितने वीसी अतिपिछड़ा हैं ?

PATNA : बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नेता सुशील मोदी को

उपेंद्र कुशवाहा का सुशील मोदी पर पलटवार, पूछा- कितने वीसी अतिपिछड़ा हैं ?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नेता सुशील मोदी को मुहतोड़ जवाब दे दिया है। उन्होंने सुशील मोदी से पूछा है कि केंद्र सरकार जिन विश्वविद्यालयों को संचालित कर रही है, उनमें कितने कुलपति और प्रोफेसर अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज से हैं?



उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा है,  सुशील मोदी जी, आप बताइये कि भारत सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में कितने वाइस चांसलर और प्रोफेसर अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज से हैं ? उन्होंने आगे कहा, कृपया लगे हाथ यह भी बता ही दीजिए कि भारत सरकार द्वारा की गई कोलेटरल बहाली में कितने अधिकारी अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समाज से हैं ? हो सके तो आज यह भी बता ही डालिए कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कितने जज किस-किस वर्ग के हैं ?



गौरतलब है कि कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोलै था। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री आपराधिक छवि से जुड़े हुए हैं। इनमें कई मंत्रियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने ये भी कहा था, बिहार में जब हमारी सरकार थी तो हमनें अतिपिछड़ा समाज से रेनू देवी को डिप्टी सीएम बनाया था तो वहीं दूसरा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को बनाया गया था, लेकिन नई सरकार में किसी भी दलित या अतिपिछड़ा को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया है। 


टैग्स