ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

उपचुनाव की मतगणना में धांधली की आशंका: तेजस्वी दरभंगा में कैंप करेंगे, जगदानंद को मुंगेर भेजा, सरकार ने गड़बड़ी की तो बख्शेंगे नहीं

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना 2 नवंबर को होगी. दोनों सीटों पर अपनी जीत तय मान रहे राजद को काउंटिंग के दौरान धांधली की आशंका सता रही है. लिहाज

उपचुनाव की मतगणना में धांधली की आशंका: तेजस्वी दरभंगा में कैंप करेंगे, जगदानंद को मुंगेर भेजा, सरकार ने गड़बड़ी की तो बख्शेंगे नहीं
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना 2 नवंबर को होगी. दोनों सीटों पर अपनी जीत तय मान रहे राजद को काउंटिंग के दौरान धांधली की आशंका सता रही है. लिहाजा पार्टी के बड़े नेताओं ने मतगणना स्थल के पास कैंप करने का एलान कर दिया. तेजस्वी यादव से लेकर जगदानंद सिंह कल काउंटिंग सेंटर के पास ही कैंप करेंगे. राजद ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.


तेजस्वी दरभंगा रवाना, जगदानंद मुंगेर
काउंटिंग के दौरान धांधली की संभावना को देखते हुए तेजस्वी यादव ने खुद दरभंगा में कैंप करने का एलान किया है. पार्टी के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ तेजस्वी दरभंगा रवाना हो गये हैं. दरभंगा में ही कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की काउंटिंग होनी है. उधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और श्याम रजक को मुंगेर भेजा गया है. मुंगेर में तारापुर विधानसभा सीट का मतगणना होना है. 


रात में होगी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह आज देर रात तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. उन लोगों को खास ट्रेनिंग दी जायेगी जो काउंटिंग एजेंट बनाये गये हैं. उन्हें बताया जायेगा कि काउंटिंग के दौरान हर घटनाक्रम पर पैनी नजर रखें औऱ कहीं भी कोई गडबड़ी दिखे तो तत्काल बड़े नेताओं को सूचित करें. उधर जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी तैयार रहने को कहा गया है. राजद ने कहा है कि अगर प्रशासन औऱ सरकार ने गडबड़ी करने की कोशिश की तो उसी समय से आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा.


क्यों एक्शन में है राजद
राजद नेता पिछले विधानसभा चुनाव की काउंटिंग में हुए खेल से सबक सीख चुके हैं. तेजस्वी यादव बार-बार कहते हैं कि नीतीश कुमार की सरकार चोर दरवाजे से बनी हुई सरकार है. तेजस्वी यादव का आरोप है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 सीटें ऐसी थी जहां काउंटिंग में धांधली करके जेडीयू को जीत दिलायी गयी. वे खुलेआम आरोप लगाते रहे हैं कि सीएम हाउस से लगातार जिले के डीएम को धमकाया जा रहा था औऱ काउंटिंग में धांधली करने को मजबूर किया जा रहा था. तेजस्वी कह रहे हैं कि इस दफे भी नीतीश कुमार ये खेल कर सकते हैं. लेकिन अब राजद तैयार है.


दरअसल विधानसभा की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव बेहद अहम है. दोनों जेडीयू की सीटिंग सीट थी. अगर एक पर भी जेडीयू की हार होती है तो फिर नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगेगा. तेजस्वी ही नहीं बल्कि लालू यादव कह चुके हैं कि उपचुनाव में दोनों सीटें जीतकर वे नीतीश कुमार की सरकार को गिरायेंगे. इस दावे में कितनी सच्चाई है ये फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन अगर जेडीयू की हार होती है तो फिर नीतीश कुमार भारी मुसीबत में पड़ेंगे.