ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

उपचुनाव के बहाने तेजप्रताप यादव ने RJD नेताओं को फिर किया जलील: जगदानंद, संजय यादव ने हरवाया, शिवानंद पत्तल में छेद करने वाले

PATNA: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ है. एक सीट का रिजल्ट आया है और पहले परिणाम के आते ही लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी के कई नेताओं को जली

उपचुनाव के बहाने तेजप्रताप यादव ने RJD नेताओं को फिर किया जलील: जगदानंद, संजय यादव ने हरवाया, शिवानंद पत्तल में छेद करने वाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ है. एक सीट का रिजल्ट आया है और पहले परिणाम के आते ही लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी के कई नेताओं को जलील किया है. तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह औऱ वरीय नेता शिवानंद तिवारी से लेकर संजय यादव औऱ सुनील सिंह को जमकर कोसा है. तेजप्रताप ने कहा कि उनकी बात पार्टी ने नहीं मानी तो उसका फल मिल गया.


तेजप्रताप की बेलगाम जुबान

कुशेश्वरस्थान सीट पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही तेजप्रताप यादव अपने घर से बाहर निकले औऱ लालू-राबड़ी आवास पहुंच गये. कुछ देर वहां रहे औऱ फिर बाहर निकले तो मीडिया से बात की. पूछा गया कि उनकी क्या प्रतिक्रिया है।


तेजप्रताप बोले “राजद में जगदानंद सिंह, सुनील सिंह औऱ संजय यादव जैसे लोगों ने पार्टी को पूरी तरीके से हरवाने का काम किया है. इनलोगों ने पार्टी को बर्बाद करने का काम किया है. उनके कारण ही तेजस्वी यादव को हार का सामना करना पड़ा है. हमारे छोटे भाई को आज कितना दर्द हो रहा होगा वह हम भली भांति जानते हैं. जगदानंद सिंह जैसे लोग आये ही हैं पार्टी को बर्बाद करने के लिए.”


शिवानंद तिवारी पत्तल में छेद करने वाले

तेजप्रताप यादव ने कहा कि शिवानंद तिवारी उनके पिता लालू प्रसाद यादव के साथ भोजन कर रहे हैं. शिवानंद तिवारी जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करने का काम करते हैं. ये सिर्फ मजा लेने आते हैं. पार्टी से कोई मतलब नहीं है उन्हें. ऐसे लोग पार्टी को बर्बाद करने आये हुए हैं. 


मेरी बात नहीं मानी इसलिए हारे

तेजप्रताप यादव ने कहा कि राजद ने उनकी बात नहीं मानी इसलिए हार हुई. वे शुरू से कह रहे थे कि राजद को कांग्रेस को साथ लेकर चलना चाहिये लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने गडबड़ कर दी. ये लोग तो तेजस्वी को लेकर गये थे कुशेश्वरस्थान. मेरे बीमार पिता को प्रचार में ले गये थे. क्या नतीजा हुआ. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें