ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

UP NEWS: 8 फरवरी को समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली, अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार करेंगी ममता

DESK: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से होने हैं। कुल 7 चरणों में यूपी में मतदान होंगे। वहीं इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाज

UP NEWS: 8 फरवरी को समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली, अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार करेंगी ममता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से होने हैं। कुल 7 चरणों में यूपी में मतदान होंगे। वहीं इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी को अब तृणमूल कांग्रेस का साथ मिला है।


ऐसे में अब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी यूपी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वोट मांगेंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 8 फरवरी को लखनऊ में होने वाली समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी।


अखिलेश यादव की रैली को संबोधित करने के बाद वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी के लिए वर्चुअल प्रचार करेंगी। बता दें कि 22 जनवरी तक चुनाव आयोग ने रोड शो और रैली करने पर पाबंदी लगाई है। सिर्फ डिजिटली तौर पर ही चुनाव प्रचार किए जाएंगे। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने ये पाबंदी लगाई है। 


चुनाव आयोग के आदेश को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अब वर्चुअली चुनाव प्रचार करेंगे। इसी क्रम में आगामी 8 फरवरी को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली होने वाली है जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी संबोधित करेंगी।      

टैग्स