ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी में मिल रहे समर्थन से गदगद हुए मुकेश सहनी, बोले- निषादों में हनुमान जैसी शक्ति.. बस पहचानने की जरुरत

CHANDAULI/PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश में हैं। रविवार को उ

यूपी में मिल रहे समर्थन से गदगद हुए मुकेश सहनी, बोले- निषादों में हनुमान जैसी शक्ति.. बस पहचानने की जरुरत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHANDAULI/PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश में हैं। रविवार को उनकी संकल्प यात्रा चंदौली पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों के खासकर महिलाओं और युवाओं के मिल रहे समर्थन से उत्साहित सहनी ने कहा कि निषाद के पास हनुमान जैसी शक्ति है, बस उसे पहचानने की जरूरत है।


सहनी ने बिना किसी का नाम लिए उत्तर प्रदेश के कथित निषाद नेता संजय निषाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने जिसे यूपी में नेता बनाया उनके लिए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ भगवान हैं, लेकिन हमे ऐसा भगवान नहीं चाहिए जो हमें देखे ही नहीं। आज यूपी की हालत यही है।


उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित बिलारीडीह में 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' के तहत विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज वे अगर नेता बने हैं तो लोगों के समर्थन से बने हैं। उन्होंने लोगों से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सहनी ने कहा कि सरकार का काम मंदिर बनाना नहीं है, यह काम समाज का है। सरकार का काम स्कूल, अस्पताल बनाना है, जिसमे गरीब के बच्चे जा सके।


इस दौरान सहनी ने समाज के लिए संघर्ष करने और आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए उपस्थित हजारों लोगों के हाथ में गंगाजल देकर संकल्प करवाया। उन्होंने लोगों से भी गांव-गांव में पहुंचकर अन्य लोगों को भी  संकल्प करवाने का आह्वान किया।वीआईपी नेता ने यहां श्री शिव गोरक्षनाथ पूर्वज (पितृ) मुक्ति धाम में महादेव की पूजा-अर्चना की और देश, प्रदेश की तरक्की की कामना की। 


यहां से यह यात्रा रोहड़ा,  सकलडीहा होते हुए कमालपुर पहुंची। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली, पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण मिल सकता है, तो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में क्यों नहीं? 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि अब निषाद का वोट न बिकेगा न इन्हें अब बरगलाया जा सकता है। 


उन्होंने निषादों के लिए आरक्षण को अधिकार बताते हुए कहा कि मैं किसी के आरक्षण का विरोधी नहीं हूं, लेकिन जब प्रधानमंत्री सवर्ण के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं तो फिर निषादों के गरीबों के लिए आरक्षण क्यों नहीं? उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार निषाद को न आप खरीद सकते हैं न बरगला सकते हैं। इस बार निषाद के बेटों ने संकल्प ले लिया है कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं और गठबंधन नहीं तो वोट नहीं और वोट नहीं तो दिल्ली में आपकी सरकार भी नहीं।



टैग्स